Tuesday, September 8, 2015

मान्यवर


मान्यवर ,

            विषयांतर्गत सादर लेख निवेदन हे की ग्राम ढाणी पुरोहितान खोड़ा गणेश रोड (किशनगढ़ अजमेर राजस्थान )स्थित अनिल पेट्रो एंड ल्यूब नामक वेस्ट आयल रीप्रोसेस प्लांट को आबादी क्षेत्र से हटवाने के लिए आस पास के गाँवो के ग्रामीण पिछले कई महीनो प्रयासरत हे !इसी कड़ी में हमने स्थानीय प्रशासन ,जिला कलेक्ट्रेट सहित सबंधित विभाग राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को भी कई बार ईमेल और हार्ड कॉपी दुवारा प्रार्थना पत्र  भेज कर इस गंभीर समस्या से अवगत करवाया हे ! !
(

मान्यवर जैसे की तहसील कार्यालय किशनगढ़ से RTI दुवारा प्राप्त सुचना दस्तावेज से ज्ञात हुवा हे की अनिल पेट्रो एंड ल्यूब  को केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से जारी NOC 30 -अगस्त 2015 को ही समाप्त हो चुकी हे !इसके पश्चात ये प्लांट किसी भी सूरत में संचालित नहीं हो सकता हे जब तक की संबंधित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड NOC का नवनीकरण नहीं कर दे ! जबकि इस प्लांट दुवारा आस पास के क्षेत्र  में घातक प्रदूषण फैला कर ग्रामीणो के निवेदन पर राजस्थान स्टेट पोलूशन कंट्रोल बोर्ड ने इंस्पेक्शन कर दिनांक 15 -6 -2015  को इस प्लांट को SHOW CAUSE  नोटिस दिया था इस नोटिस में बिन्दुवार और बताया गया हे की किस प्रकार पिछले 5  सालो से सभी नियम कायदे ताक  में रख कर प्लांट को संचालित किया जा रहा हे ,प्लांट में ना तो डिहाइड्रेशन प्रोसेस की व्यवस्था हे और ना ही डिस्पोजल ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया हे !साइट पर भारी मात्रा  में मानव स्वास्थ और पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाने वाला hazardus waste  पाया गया !इस प्लांट के संचालन  किसी भी नियम कायदे पालन नहीं किया जा रहा हे  ! इस नोटिस में लिखा गया हे  प्लांट से निकलने वाले घातक धुंवे  बदबू से आस पास के ग्रामीणो  की स्वास्थ संबंधी बहुत सी गंभीर शिकायते भी आ रही हे !

जैसा की अजमेर कलेक्ट्रेट के आदेश पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी किशनगढ़ दुवारा किये गए स्वास्थ संबंधी सर्वे में ज्ञात हुवा की इस प्लांट दुवारा फैलाये जा रहे घातक  प्रदूषण से आस पास के गाँवों के ग्रामीणो को स्वास्थ संबंधी गंभीर बीमारिया हो रही हे जिसकी रिपोर्ट प्राथना पत्र के साथ संलग्न की जा रही हे !प्लांट को आबादी क्षेत्र से हटाने के लिए पिछले कई महीनो से ग्रामीण संबंधित विभागों में प्रार्थना पत्र एवं स्वयं उपस्थित हो कर निवेदन कर चुके हे  राजस्थान स्टेट पोलूशन कंट्रोल बोर्ड ,केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल ,पर्यावरण विभाग  ,जिला कलेक्ट्रेट अजमेर , SDM और तहसील कार्यालय किशनगढ़ ,पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोजिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन PESO , अादि विभागों में मामले की जांच चल रही हे !

जैसा की ग्राम पंचायत मालियों की बाड़ी  में आयोजित  ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया था की आगजनी और प्रदूषण के खतरे को देखते हुवे प्लांट को आबादी क्षेत्र से हटवाया जाए !उसकी जाँच भी प्रोसेसिंग में हे !दिनांक 6 -5 -2015  को  ढाणी पुरोहितान की चौपाल पर पटवारी और गिरदावर दुवारा बनाई गयी मौका रिपोर्ट की कॉपी भी सलंग्न कर रहे हे जिसे हमने तहसील कार्यालय किशनगढ़ से आवेदन कर प्राप्त किया हे !इस रिपोर्ट में  भी बताया गया हे की प्लांट की दूरी ढाणी पुरोहितान की मुख्य बस्ती से मात्र  1 \ 2  km  हे !इस hazardous प्लांट से निकलने वाली गैस  बदबू और धुंवे से ग्रामवासियो को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ संबंधी तकलीफे हो रही हे ! गत 23  जून 2015 को बदबू   और धुंवे से  परेशान हो कर महिलावो  और ग्रामीणो ने खोड़ा गणेश रोड पर  टायर जला कर जबरदस्त प्रदर्शन किया था !

केंद्र सरकार दुवारा संचालित लोक शिकायत पोर्टल पर 2 मई को  रजिस्टर करवाया था जिसका रजिस्ट्रेशन n .  MOEAF/E/2015/00293   हे ! वन और पर्यावरण मंत्रालय ने ये शिकायत 9 जुलाई को सेंट्रल पोलूशन कंट्रोल बोर्ड को फॉरवर्ड की थी जिसके कोर्डिनेटर श्री  श्रेयांस जेन (Scientist 'E' & Assistant Secretary & P.R.O) हे !इसकी जांच भी अभी प्रोसेसिंग में हे !जबकि राजस्थान सरकार के पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल "राजस्थान सम्पर्क " पर भी इस प्लांट की शिकायत रजिस्टर्ड हे जिसकी जांच राजस्थान स्टेट पोलूशन बोर्ड दुवारा की जा रही हे !
जैसा की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के नए नियमो के अनुसार लाल श्रेणी के घातक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो को आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रो में स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जायेगी !

माननीय सर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण  बोर्ड दुवारा जारी अनुज्ञप्ति पत्र की वैधता दिनांक निकलने  के बावजूद भी इस प्लांट दुवारा  धड़ल्ले से घातक प्रदूषण फैलाना जारी हे !ये प्लांट सुबह 5 . 30  बजे से धुंवा और बदबू फैलाना शुरू होता हे जो की देर रात तक पूरे इलाके में  दुर्गन्ध और धुंवा कर देता  हे !सबूत के तोर पर हम दिनांक 5 -9 -2015 को बनाया गया  वीडियो आपको प्रेषित कर रहे हे !माननीय सर आप से निवेदन हे की हे अवैध रूप से चल रहे इस प्लांट पर कड़ी कार्यवाही कर इसे आबादी क्षेत्र से हटवाने की कृपा करे !आस पास के ग्रामीणो को राहत प्रदान करवाने  की कृपा करे

संलग्न दस्तावेज
(1 )प्लांट दुवारा घातक प्रदूषण फैलाये जाने पर राजस्थान स्टेट पोलूशन बोर्ड दुवारा जारी किये SHOW CAUSE नोटिस की फोटो कॉपी
(2  )केंद्रीय पर्यावरण विभाग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल दुवारा जारी अनुज्ञप्ति पत्र की वैधता दिंनाक समाप्त होने के बाद भी  गाँव बस्ती में  जबरदस्त प्रदूषण फैलाते हुवे प्लांट का वीडियो
(3  )केंद्रीय पर्यावरण विभाग और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल दुवारा अनिल पेट्रो एंड ल्यूब को  जारी  सर्टिफिकट कम पासबुक  की फोटो प्रति
(4  )कलेक्टर अजमेर के आदेश पर ब्लॉक मुख्य चिकत्सा अधिकारी किशनगढ़ दुवारा डॉक्टर्स की टीम से ग्राम ढाणी पुरोहितान में करवाये गए स्वास्थ सर्वे की रिपोर्ट की कॉपी
(5  )राजस्थान सम्पर्क वेबसाइट और लोक शिकायत पोर्टल पर प्लांट की रजिस्टर्ड शिकायत के  स्क्रीन  शॉट
(6 )ग्राम पंचायत मालियों की बाड़ी की ग्राम सभा में प्लांट को आबादी क्षेत्र  हटवाने के प्रस्ताव की फोटो कॉपी
(7  )आस पास के गाँवों के विधालयो के विधार्थियो और शिक्षको  दुवारा ऑयल  प्लांट के प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए लिखा गया प्रार्थना पत्र
(8)कलक्टर अजमेर के आदेश पर भू निरीक्षक  पटवारी दुवारा बनाई गयी मौका रिपोर्ट (जिसे तहसील कार्यालय किशनगढ़) से  आवेदन कर प्राप्त किया गया की फोटो कॉपी
(9)ग्राम ढाणी पुरोहितान और आस पास के क्षेत्र में प्लांट के प्रदूषण से फलने वाले घातक प्रभाव की पटवारी और भू निरीक्षक दुवारा बनाई गयी मौका रिपोर्ट
https://www.youtube.com/watch?v=KHq9Y620Fns&feature=youtu.be

http://www.newsview.in/ajmer/47643

https://www.youtube.com/edit?o=U&video_id=Dpvka-bMWPo

निवेदक समस्त ग्रामवासी
ढाणी  पुरोहितान ,दांता ,बुबानी ,खोडा ,साला की ढाणी ,ढाणी देवमंड़ और   समस्त मजदूर

खोड़ा गणेश रोड
तहसील किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान -305801





















Sunday, July 5, 2015

Monday, June 1, 2015



माननीय  हम ग्राम ढाणी पुरोहितान  , दांता ,खोड़ा  गणेश ,साला की ढाणी ,ढाणी देवमंड के समस्त ग्रामीण आप के समक्ष एक अर्ज ले कर हाजिर हे  !ये समस्त गाँव तहसील किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान में आते हे !इन समस्त गाँवों की आस पास की दूरी एक डेढ़ km हे  इनके बीचो बीच  जले हुवे ऑयल को रिसाइकिल रिकवर करने प्लांट लगा हुवा हे ( ढाणी पुरोहितान खोड़ा गणेश रोड मदनगंज किशनगढ़ Ajmer Rajsthan )

!ये प्लांट सभी नियम कायदो को ताक  में रख कर स्थापित किया गया था ! रिफाइंड रिकवरी के दौरान प्लांट से उठने वाले तीव्र जहरीली दुर्गन्ध और धुंवे  से आस पास के ग्राम वासियो का जीना दूभर हो गया हे !घातक बदबू और धुंवे से श्नवास लेने में परेशानी ,सर चकराना ,उलटी और मतली आना ,पेट दर्द ,सर दर्द ,चक्कर आना ,श्नवास नाक गले सीने आँखों और फेफड़ो में जलन  जैसे रोगो शिकार आस पास के वाशिंदे हो चुके हे !कई ग्रामवासियो ओरतो बच्चो को दमा और उच्च रक्तचाप की शिकायत भी हो चुकी हे !ये अति लाल श्रेणी का उद्योग हे और इसे बस्ती के बीचो बीच स्थापित करने की इजाजत कैसे मिल गयी ?और अब विभाग के संज्ञान में आने के पश्चात भी धड़ल्ले से चलना कई आशंकावो को जन्म दे रहा हे !
इस प्लांट में हमेशा भारी  मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ जमा रहता हे !कभी भी अग्निकांड जैसे हादसे से आस पास के इलाको  भयंकर तबाही मच सकती हे !इस प्लांट से एक से आधे किलोमीटर की दूरी  पर 6 गांव ढाणी पुरोहितान ,दांता  ,साला  की ढाणी  ,ढाणी देवमंड  ,बुबानी  ,खोड़ा  गणेश बसे  हुवे हे ये प्लांट पावरलूम और आटा मीलो के   बीचो  बीच लगा हुवा हे जंहा करीब १०० इकाइयों  में तीन हजार मजदुर हर समय काम करते हे !इन 6 गाँवो की आबादी 10000   के लगभग हे !  किसी भी अवांछित हादसे की स्थिति में 13000 की आबादी सीधे सीधे चपेट में  आ रही हे !

हमने इस बाबत उपखण्ड अधिकारी महोदय ,एवं विधायक महोदय श्री भगीरथ चौधरी साहब को भी समस्त ग्रामो के निवासियों के हस्ताक्षर करवा कर ज्ञापन दिया था जिसका लिंक प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न हे ! उपखण्ड अधिकारी महोदय ने तहसीलदार जी को कार्यवाही आदेश दिए थे लेकिन इसके बाद से ये प्लांट और ज्यादा चलने लगा हे !इसके पश्चात राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी दो बार इन्फेशन आया था  !दिनांक 13 -5  - 2015  को ग्रामीणो ने जिला कलेक्ट्रट अजमेर में उपस्थित हो कर माननीया कलेक्टर महोदया  जो ज्ञापन सोपा था माननीया  जिला कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे तहसील प्रशासन किशनगढ़ को 133 में प्लांट को बंद करने  दिया था लेकिन तहसील प्रशासन तेल माफिया से मैनेज हो चूका हे !

 जिस श्रेणी का ये उद्योग हे इसकी अनुमति आबादी क्षेत्र में कैसे मिल गई ? और मामला उपखण्ड अधिकारी जी ,,RsPCB  के संज्ञान में  आने के बाद भी मौत  और बीमारियो का ये कारखाना धड़ल्ले से ज्यादा चलने लगा  हे !मामला जिम्मेदार अधिकारियो  ,जनप्रतिनिधियो के  संज्ञान में आने के पश्चात भी इस  कारखाने का धड़ल्ले से चलना कई आकांक्षावो और चिंतावो को जन्म दे रहा हे !ग्रामवासी भय और तकलीफो का जीवन जीने  को मजबूर हे !हम ग्रामवासियो को अब और ज्यादा चिंता हो  रही हे की  इतनी कोशिश करने के बाद  भी कोई सुनवाई नहीं होगी तो हम ग्रामवासी कँहा  जाएंगे तेल माफीया की राजनितिक और प्रशासनिक  पहुँच देखते हुवे समस्त ग्रामीण आशंकित हे की इसके खिलाफ जल्द कार्यवाही हो पाएगी !?

माननीय आप से विनती हे की संबंधित विभाग प्रदूषण नियत्रण मंडल और पर्यावरण विभाग से त्वरित कार्यवाही करवाने की कृपा करे !एक बार  पर्यावरण विभाग का निरीक्षण दल इस बीमारियो के प्लांट का इन्फेक्शन करे और नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करके इसे आबादी क्षेत्र से से बंद करवाने की कृपा करे !हम समस्त गाँवों के निवासी आप के बहुत बहुत आभारी रहेंगे !


निवेदक समस्त ग्रामवासी
ढाणी  पुरोहितान ,दांता ,बुबानी ,खोडा ,साला की ढाणी ,ढाणी देवमंड़ ,पावरलूम और आटा मील के  समस्त मजदूर

खोड़ा गणेश रोड 
तहसील किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान -305801 

 संलग्न लिंक


 http://jaishariram-man.blogspot.in/2015_09_01_archive.html

http://jaishariram-man.blogspot.in/2015_07_01_archive.html

http://www.newsview.in/ajmer/47643

https://www.youtube.com/edit?o=U&video_id=Dpvka-bMWPo


Monday, May 7, 2012

अब डाकू दिल्ली में बैठते हैं: बाबा रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव ने एमपी में एक सभा में कहा है कि अब डाकुओं का प्रमोशन हो गया है और वे अब दिल्ली पहुंच गए हैं, वही दूसरी ओर बीजेपी के रामदेव से दूरी बनाने के बावजूद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रामदेव की खूब तारीफ की है।
रामदेव ने कहा कि देश तो संसद में बैठे 543 लोग ही चलाएंगे, लेकिन उन्हें रोगी नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सोमवार सुबह पांच बजे यहां स्टेडियम पर आयोजित योग शिविर में बाबा रामदेव ने फिर एक बार आरोप लगाया कि संसद में बैठे कुछ सदस्य दुराचारी, भ्रष्टाचारी और हत्यारे हैं। जनता को चाहिए कि वह ऐसे लोगों को चुनकर देश की सर्वोच्च संस्था में नहीं भेजे।
इससे पहले शनिवार शाम भिंड से मुरैना आते हुए पोरसा में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि डाकुओं का प्रमोशन हो गया है और वे अब जंगल से निकलकर दिल्ली पहुंच गए हैं। जनता ऐसे लोगों को चुनकर लोकसभा और विधानसभाओं में नहीं भेजे। इस अवसर पर वह अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के पैतृक गांव बरवाई पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने कहा कि आज महंगाई की मार से आम आदमी बेहद परेशान और दुखी है और सरकार कुछ नहीं कर रही है। कालाबाजारियों के हौसले बुलंद हैं। विदेशों में जमा कालेधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसे अपने देश में लाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर सीएम चौहान ने बाबा रामदेव को देश का क्रांतिकारी संत बताते हुए कहा कि विदेशों में जमा काला धन वापस देश लाने, भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने और योग शिक्षा प्रसार की मुहिम में वह बाबा रामदेव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव मध्यप्रदेश आए हैं और वह मेहमान हैं। प्राचीन परंपरा रही है कि राजा उसके राज्य में आए मेहमान का स्वागत करता है, इसी गौरवशाली परंपरा को निभाने और एक संत का अभिनंदन करने वह यहां आए हैं। उनकी सरकार भी प्रदेश से भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने और कालेधन को निकालने का अभियान चलाया हुआ है।

Saturday, October 22, 2011

हमें इन नस्ल बिगाड़ो के समर्थन की आवश्यकता नहीं |

तथाकथित "'नस्ल बिगड़ सेकुलर बुधिजिवियो ""के समर्थन की क्या आवश्य्कता हे |
आज जिस प्रकार के हालत भारत ओर सारे विश्व में बन रहे हे उनमे सबसे विकट हालात में से एक भारत देश भी हे |हालाँकि उपरी तोर पर से देखने में सब कुछ अच्छा ओर चमकदार दिखाई दे रहा हे ,भारत दो अंको विकास दर को छू रहा हे ,मजबूत लोकतंत्र दिखाई दे रहा हे ,सेना मजबूत दिखाई दे रही हे ,करोड़पति अरबपति बढ़ रहे हे ,निवेशक आकर्षित हो रहे हे |
लेकिन ये केवल २०% लोगो के लिए ही हे उन्ही की तस्वीरे पेश की जारही हे |बाकि सब गल्लम ग्प्प्प चल रहा हे ,कोई नहीं कह सकता की बाकि ८०% लोगो के लिए ऊंट किस करवट बेठे ?
इन्ही २०% लोगो में से वो बुद्धिजीवी वर्ग भी आता हे जिन्हें अपनी आमदनी कमाने के लिए कुछ भी जद्दोजेहाद नहीं करनी पडी हे |,नेता के रूप० में खाऊ गिरी ,दलाली ,रियल स्टेट , प्रोपर्टी, ही प्रोफाइल टर्म्स ,तलवे चाट के विभिन्न विदेशी फंड के रूप में भीख खाऊ एन.जी.ओ दलाल ,अपनी बीबियो बहिन बेटियों को आगे कर के ,रिश्वतखोरी कर के ,गट्टर गंदगी में नहा के ,देशद्रोह कर के देश बेच के ,भांड गिरी कर के ,चमचा गिरी करके ,यानि किसी भी तरह पैसा कमाया जाये ,इस वर्ग का प्रमुख उद्देश्य हे |इस वर्ग में इस भावना का कोई महत्व नहीं की अपना धर्म देशप्रेम ,रास्ट्र प्रेम के जज्बे का क्या मतलब हे ?इनके लिए धर्म का मतलब अपनी और परिवार की भरपूर पेट पूजा और मंदिर में जा कर आना और दिखावा करना ही हे |आप पाएंगे की इस वर्ग में से कोई भी बाप अपनी ओलाद को सेना में नहीं भेजना चाहता हे |सेना में जितने भी जवान जाते हे वो सभी गरीब ,गाँवो के घरो से आते हे ,जिन्हें घर चलाने के लिए नोकरी की आवश्यकता होती हे |
मुख्त्या ये वर्ग दलाली ओर तलवा चट्टू के रूप में सत्ता संस्थानों के इतने करीब होता हे उनके महत्वपूर्ण निर्णय तय करने में प्रभावशाली भूमिका रखता हे |मिडिया को कुशल नट की तरह इस्तमाल करते हुवे सरकारों ओर आमजन पर अपना प्रभावशाली नियन्त्रण भी ये वर्ग रखता हे |
भारत में आजादी के बाद से ही कांग्रेस के राज में इस वर्ग को भरपूर फलने फूलने का अवसर मिलता लेकिन १९९२ के बाद मनमोहन जी की आर्थिक नीतियों ने इस वर्ग की आर्थिक आकंक्षवो के चार चाँद लगा दिए ,ओर ये वर्ग उतना ही भ्रस्ट ओर नीचे गिरता चला गया |इन्ही आकान्क्षावो ने नीचले तबके के सपनो के पंख लगा के उन्हें भी भ्रसटाचार की गट्टर गंगा में नहाने के लिए आमंत्रित लिया |
अब इसी तथाकथित सेकुलर और श्रेष्ठी कहलाने वाले ""नस्ल बिगाड़ "" हाईप्रोफाइल वर्ग ने बाकी सभी जनता को आर्थिक सामाजिक ,राजनितिक ,बोधिक ,शेक्षणिक ,सभी कारको और विषयों पर बंधक बना लिया हे |
बाकी बचे जो लोग सही और सच्ची भावना से रास्ट्र और धर्म के बारे में सोचते हे ,जो इन विषयों पर रास्ट्रवादी भावना का जन जन में प्रसार करना चाहते हे |जो लोग अपने धर्म के हास और उसके पतन से चिंतित होते हे |जो रास्ट्र और धर्म का हास और नुक्सान करने वाली शक्तियों का विरोध करना चाहते हो |वो लोग और वो संघटन्न भी इन्ही छद्दम सेकुलर रास्ट्र द्रोही ,धर्म द्रोही व्यक्तियों के भंवरजाल में फंस चूके हे |
भारत वर्ष में ये स्थिति आ चुकी हे की आज बात बात पर, हर रास्ट्र धर्म के पक्ष वाले मुद्दे पर ,कदम कदम पर रास्ट्रवादी संघटन और व्यक्ती इन छद्दम सेकुलर नस्ल बिगाड़ लोगो से समर्थन की अपेक्षा लगाये रखते हे ,जो की रात भर साथ सो जाये तो भी नहीं देने वाले हे

|आज चाहे भारत के अभिन्न अंग कश्मीर की बात हो ,चाहे कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्य में सेना के अधिकारों की बात हो .चाहे तिरस्कृत और बलात्कृत कश्मीर से निकाले गये कश्मीरी पंडितो की बात हो |चाहे भ्रसटाचार काले धन के मुद्दे पर बाबा रामदेव के आन्दोलन अभियान की बात हो ,और उस पर किया गया सरकारी वहशी तांडव हो या अन्ना दुआरा छेड़े गये आन्दोलन की बात हो ,भर्स्ट सरकार के नकटेपने और कमीनेपन का मुद्दा हो ,भले ही अपनी अस्मिता और सनातन धर्म के आधार तत्व रामसेतु का मुद्दा हो ,राममन्दिर जेसे आन्दोलन का मुद्दा हो ,भले ही साम्प्रदायिक निरूपण बिल का मुद्दा हो ,चाहे अमरनाथ यात्रा को पाखंड कह देने की हिम्मत किसी ने कर ली हो ?चाहे भारत में अधिसंख्य हिंदुवो की अस्मिता से बलातकार होता हो ,उनकी मुख्य धार्मिक यात्रावो पर २० २० गुना टेक्स बढा दिया गया हो ???..............______________________?
क्या होता हे इन मुद्दों पर ?आम हिन्दू और बाकी अपने को रास्ट्रवादी कहलाने वाले संघटन्न क्या करते हे सब से पहले इस सभी बातो और मुद्दों पर ?
एक उम्मीद की ""हमारे ही देश के जाने पहचाने ,यंही की खा के उसी की बजाने वाले छद्दम सेकुलर नस्ल बिगाड़ हमारा समर्थन करेंगे ?बस यंही मात खा जाते हे|जो लोग इन्ही बातो के लिए जाने जाते हे ,जिनका मूल धंधा ही धर्म विरोध और देश के खिलाफ काम करना हे और पेट भरना हे तो क्या उम्मीद लगा कर उन से समर्थन की उम्मीद लगा बैठते हे हम लोग ?
मिडिया भी उन्ही में से हे |फिर हम उन्हें लानत मानत भेजते हे बुरा भला कहते हे ,उनकी भर्त्सना करते हे |मिडिया को पक्षपाती कहते हे ,वो तो होगा ही पक्षपाती क्योकि उसे गुलामी करने के पेसे मिलते हे ,और इन्ही उपरी उल्लेखित २०% लोगो की नट विद्या से मिडिया चलता हे |ताजुब्ब की बात तो तब होती हे की अच्छी तरह से संघटित संघटन्न भी इनके फेर में पड़ कर इन्ही की पूंछ पकड़ने की कोशीश करते हे |आर .एस.एस विश्व का सब से बड़ा अनुशासित संघटन्न हे ,उसे प्रचार की भूख भी नहीं हे ,लेकिन वो अपनी मान्यताये और हिन्दू कल्याण की बात हिंदुवो में ही स्पष्ट रूप से नहीं रख पायेगा तो जाहीर हे हिंदुवो के खिलाफ काम करने वाली शक्तिया उन्हें जल्दी ही मानसिक रूप से बहका सकेगी |एक हद तक अपनी अपनी लाइन में चलना सही हे ,लेकिन कोई चुनोती दे तो फिर ,अपने धर्म रास्ट्र को गाली दे तो फिर ?क्या इन्हें पत नहीं हे की किस तरह हिन्दू देवी देवता और उनकी मन्य्तावो के खिलाफ विषवमन किया जा रहा हे ?क्या उनकी युवा काडर में इतना दम नहीं की ऐसे लोगो की
थोड़ी सर्विस कर दी जाये ग्रीस पानी .आयल पानी कर दिया जाये जिस से ये थोडा स्मूथ चले |
यंहा धन्यवाद देना चाहूँगा शिवसेना की स्पष्टता और दिलेरी को जिन्होंने प्रशांत भूषण की ""जंवारी ""करने वाले तीनो वीरो तेजेंद्र सिंह जी और उनके साथियों का खुल के अभिनन्दन किया हे जबकि किसी भी अन्य हिन्दू संघटनों और देशभक्ती रखने वाले लोगो ने बिलकुल आवाज नहीं उठाई !! उलटे एक अपराधिक चुप्पी साध ली की जेसे इन शेरो ने बहुत बड़ा अनर्थ कर दिया हो ,श्री राम सेना तो साफ तोर पर गोल बोल गयी की हमारे आदमी ही नहीं थे ,होना ये चाहिए था की ये संघटन्न ऐसे वीर युवावो का अभिनन्दन करते उनकी होसला अफजाई करते ,उनके स्पष्ट और त्वरित नजरिये की सराहना करते ,लेकिन ये भी तो इन्ही छद्दम सेकुलरो के भंवर जाल में ही तो फंसे हुवे हे ,की छद्दम सेकुलर लोगो के सामने हम आँख नहीं मिला पाएंगे ,मीडिया नाराज हो जायेगा ,सेकुलरो अभिव्यक्ती की आजादी नाम का तूफ़ान उठा लेंगे |इसी भीरुता और छद्दम सेकुलरता के माथा देने के कारण आज आडवानी देश का प्रधान मंत्री बनने का सपना दिल में ही ले कर इस इस दुनिया से विदा हो जायेंगे |हमें अब ऐसे ही स्पष्ट नजरिये की आवश्यकता हे ,ज्यादा सीधे सच्चे हिन्दू बन के जीने की अवश्यकत नहीं हे ,ज्यादा जेंटल बन के रहने से फायदा कम नुकसान ही ज्यादा हुवा हे |हमें इन छद्दम सेकुलरो से अपने नम्बर बढवाने की कतई आवश्य्कता नहीं हे ,ना ही हमें इस बात की परवाह करनी हे की सो काल्ड सभ्य समाज हमे क्या कहेगा ?छद्दम सभ्य बनने के चक्कर में हम बहुत खो चूके हे ,इसी बात का फायदा उठा के हमारी कोई भी बजा के चला जाता हे |हमें अपने धर्म और रास्ट्र के मान अपमान पर खुला एवं स्पष्ट दृसटीकोण प्रस्तुत करना होगा |
हमें इन छद्म सेकुलर ""नस्ल बिगाड़ो " के समर्थन की कतई आवश्यकता नही हे ,ना ही हमें उम्मीद लगनी चाहिए के ये लोग कभी पक्ष में भी बोले |हमें आवश्यकता हे तेजेंद्र पाल जी जेसे नवयुवको की और जेसे को तेसा प्रदान करने वाली त्वरीत प्रतिक्रिया की |हमे उन छद्दम सेकुलर और रास्ट्रद्रोही धर्मद्रोही लोगो और उनके पालतू मिडिया को ऐसे ही जवाब देना हे जेसा तेजेंद्र पल जी ने दिया और अग्निवेश को गुजरात में एक महात्मा ने दिया |यदि किसी को अभिव्यक्ती की आजादी हे तो हमे भी हमारे गोरव प्रतीकों रास्ट्र और धर्म की रक्षा का अधिकार हे |कानून अपनी जगह हे ,यदि कोई किसी को गोली मारता हो तो खाने वाला ये सोच के निश्चिन्त नहीं हो जायेगा की कानून पाना काम करेगा .कानून तो काम करता रहेगा पहले जो अपना फर्ज बनता हे वो पूरा करेंगे |
जय हिंद वन्देमातरम